फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल बुजुर्ग मिला स्वाइन फ्लू संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वाइन फ्लू के केस जिले में बढ़ने शुरू हो गए हैं, तीन दिन में दो केस मिले हैं। वीरवार को रतिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला है। बुजुर्ग को बीमार होने पर चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। यहां पर स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए तो जांच में पुष्टि हुई। चंडीगढ़ पीजीआई ने फतेहाबाद सिविल सर्जन कार्यालय को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को टीमें गठित करके परिवार और आसपास क्षेत्र में सर्वे करवाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल बुजुर्ग की हालत ठीक है और अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं मिली है। बुजुर्ग को 14 जनवरी को बुखार, जुकाम होने पर चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। यहां पर स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए तो जांच में पुष्टि हुई।
जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
2023-24 2
स्वाइन फ्लू के ये है लक्षण
छींक आना और नाक से पानी बहना, सांस लेने में तकलीफ होना, खांसी और गले में खराश होना, दस्त और उल्टी होना, सिर दर्द, बुखार।
बचाव के लिए ये करें
खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रूमाल से ढकें, अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं, खांसी, बहती नाक, छींक व बुखार जैसे फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाएं, भरपूर नींद लें और खूब पानी पीएं, घर के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज को साफ रखें।
विज्ञापन

कोट
रतिया निवासी बुजुर्ग स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला है। बुजुर्ग चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल था। फिलहाल डिस्चार्ज हो चुका है। टीमें परिवार और आसपास के घरों का सर्वे करेंगी। अगर लक्षण मिलते हैं तो सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें