फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिसकती व्यवस्था, तड़पते मरीज...बड़ोपल सीएचसी में इलाज न शुगर की जांच

Wed, 29 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बड़ोपल गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। सीएचसी में केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं जिनमें एक दंत चिकित्सक और एक महिला चिकित्सक हैं। दोनों चिकित्सक केवल दिन के समय उपलब्ध रहते हैं जबकि शाम और रात में मरीजों को डॉक्टर नहीं मिलते। ऐसे में सामान्य उपचार से लेकर प्रसव तक की जिम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ के भरोसे है। सीएचसी में शुगर जांच तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सीएचसी की बदहाल स्थिति होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक व स्टाफ समय पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं आता। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। समाजसेवी सुंदर सिंह द्वारा भेजी शिकायत में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी और अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था का उल्लेख किया गया है।
अस्पताल में फार्मासिस्ट का पद खाली होने से दवा वितरण व्यवस्था भी प्रभावित है। वहीं लैब में पिछले एक माह से शुगर जांच के लिए आवश्यक स्ट्रिप्स उपलब्ध नहीं हैं। क्षेत्र में मधुमेह के मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिसर में उगीं झाड़ियां, सांप-बिच्छू का रहता है डर
शिकायत में अस्पताल परिसर की बदहाल स्थिति का भी जिक्र किया गया है। परिसर में उगी झाड़ियां और फैली गंदगी के कारण यह जंगल जैसा दिखाई देता है। इससे सांप, बिच्छू समेत अन्य जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है जिससे मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजसेवी सुंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विशेषकर सीएमओ, को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत मिली थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। ओपीडी काउंटर को आधा घंटा पहले खोलने के निर्देश दिए हैं। शुगर जांच किट उपलब्ध न होने की जानकारी फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी समस्या है तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें