फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त तस्करी कर पंजाब ले जा रहे मां-बेटी और भांजा गिरफ्तार

विज्ञापन
नशा तस्करी में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ ने गांव भट्टूखुर्द के पास नाकेबंदी के दौरान कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों को 14 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ा है। पकड़ी महिलाएं मां-बेटी हैं और इसके साथ उनका भांजा था, जो कि पंजाब से चूरापोस्त सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पकड़े आरोपी पंजाब के मानसा निवासी ओंकार सिंह उर्फ लवली, महेंद्र कौर तथा सिरसा के ऐलनाबाद निवासी आरोपी महेंद्र कौर की बेटी कुलदीप कौर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मां-बेटी महेंद्र कौर और कुलदीप कौर उर्फ कीपू पहले भी नशा तस्करी में पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ इंचार्ज रविश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से चूरापोस्त की तस्करी हो रही है। टीम ने गांव भट्टूखुर्द के पास नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पंजाब की तरफ से आ रही पंजाब नंबर की कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने भागने का प्रयास किया। टीम ने पीछा करके गाड़ी को काबू कर लिया। जांच के दौरान गाड़ी में से कट्टा बरामद हुआ। इसमें 14 किलो चूरपोस्त था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से चूरापोस्त लेकर आते हैं और पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई कर रहे हैं।
------------
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें गांव में ही अज्ञात व्यक्ति चूरापोस्त देकर गया था। फिलहाल मुख्य तस्कर के बारे में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, एएसआई, सदर फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें