फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खाराखेड़ी से खासा महाजन टी प्वाइंट पर एंटी नारकोटिक्स टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 84 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। दोनों युवक दिल्ली में नाइजीरियन से हेरोइन लेकर भट्टू जा रहे थे। 1 लाख 40 हजार रुपये की हेरोइन खरीदी गई थी और इसे शक्करमंदोरी निवासी सोमनाथ उर्फ सोनू को बेचा जाना था। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी गांव खाराखेड़ी निवासी संदीप कुमार तथा भट्टूकलां निवासी शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक टीम फतेहाबाद के इंस्पेक्टर रुपेश की टीम मे शामिल एसआई महाबीर सिंह वीरवार सुबह पुलिस टीम के साथ कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान गांव खाराखेड़ी से खासा महाजन रोड टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अग्रोहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते दिखाई दिए। नजदीक आने पर सामने पुलिस को देखकर वापिस भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को मौके पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के प्रथम पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि हम दोनों व सोमनाथ निवासी शक्करमंदोरी मिलकर हेरोइन बेचने का काम करते है। दोनों दिल्ली से सस्ते भाव मे नाइजीरियन से खरीद कर लाते है और सोमनाथ उर्फ सोनू भट्टू क्षेत्र मे हेरोइन को मंहगे भाव में बेच देता है। जो मुनाफा होता है तीनों आपस मे बांट लेते है। ये हेरोइन दिल्ली में 1 लाख 40 हजार रुपये की खरीदी गई थी। जांच अधिकारी एएसआई कपिल देव ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें