फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोच अवॉर्ड : सेमी फाइनलिस्ट बना जिला

विज्ञापन
स्कोच अवॉर्ड में सेमी फाइनलिस्ट बनने पर अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते डीसी महावी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्कोच अवॉर्ड किसी भी कार्य की संपूर्णता व विश्वसनीयता को आंकने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवॉर्ड में जिला फतेहाबाद के सेमी फाइनलिस्ट बनने पर शुक्रवार को उपायुक्त महावीर कौशिक ने अपने कार्यालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगराधीश अंकिता वर्मा व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सिकंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त कौशिक ने बताया कि जिला फतेहाबाद ने आईटी के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार के अनेक सूचना प्रौद्योगिकी के प्रोजेक्ट को लागू करवाया है। आईटी प्रोजेक्ट को लागू करने में भारत सरकार के एनआईसी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। चंडीगढ़ स्थित स्टेट इंफोर्मेटिक्स ऑफिसर दीपक बंसल की देखरेख में सॉफ्टवेयर डवलेपर टीम द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर को जिला में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) व एडीआईओ द्वारा लागू करवाया जाता है। वर्ष 2003 से स्कोच अवार्ड चल रहा है। भारत की मुख्य सरकारी संस्था व जाने माने निजी संस्थान की गुणवत्ता को परखने का एक जरिया है। आईटी, वाणिज्य और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यों को हाईलाइट करता है। यह अवार्ड सिटीजन सर्विस डिलिवरी को भी सुनिश्चित करता है। सर्वप्रथम इस अवार्ड के नॉमिनीज को चुना जाता है। इसके बाद कार्यों की डिटेल मंगवाई जाती है, जिसमें प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यों को दर्शाया जाता है। फिर ऑल इंडिया में वोटिंग होती है। ग्रुप डिस्कशन भी महत्वपूर्ण भाग है। फतेहाबाद के एनआईसी द्वारा किए जा रहे विभिन्न तकनीकी कार्यों को रिप्रजेंट किया गया। स्कोच अवॉर्ड के लिए ग्रुप डिस्कशन व प्रजेंटेशन ऑनलाइन हुआ। अवॉर्ड के लिए डीआईओ सिकंदर ने कंपीटिशन में भाग लिया और जिला फतेहाबाद सेमी फाइनलिस्ट बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें