फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: फतेहाबाद के दो स्कूलों के छह विद्यार्थी मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sat, 31 Jul 2021 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल/फतेहाबाद (हरियाणा)।

सार

गांव म्योंद कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव गुल्लरवाला में 55 एवं करंडी सरकारी स्कूल में 100 बच्चों के 28 जुलाई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन
फतेहाबाद के दो स्कूलों के छह छात्र मिले पॉजिटिव। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के जाखल खंड के गांव गुल्लरवाला के राजकीय मिडल स्कूल व करंडी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले विद्यार्थियों में पांच छात्राएं तथा एक छात्र है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले विद्यार्थियों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव म्योंद कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव गुल्लरवाला में 55 एवं करंडी सरकारी स्कूल में 100 बच्चों के 28 जुलाई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। रिपोर्ट मिलने पर इनमें से छह विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

राजकीय मिडल स्कूल गुल्लरवाला से 11-11 वर्षीय दो छात्राएं और एक 10 वर्षीय छात्रा पॉजिटिव है जबकि करंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 16 वर्षीय दो छात्राएं एवं एक 16 वर्षीय छात्र पॉजिटिव मिला है। सभी पॉजिटिव पाए गए विद्यार्थियों को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


दो दिन स्कूलों की छुट्टी
शनिवार और रविवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस कारण स्कूल नहीं खुले। स्वास्थ्य विभाग इन बच्चों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

जाखल क्षेत्र के दो स्कूलों में छह विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनको आइसोलेट कर दिया गया है। हमारी टीम पूरी निगरानी कर रही है। -डॉ. राजेश कुमार, एसएमओ, सीएचसी जाखल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें