फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रशासन की निशानदेही पूरी, डिस्पोजल टैंक पर आज होगा फैसला, प्रशासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक की जगह को लेकर चल रहे विवाद पर सोमवार को फैसला आ सकता है। पटवारी ने जगह को लेकर निशानदेही का काम पूरा कर लिया है और अधिकारियों को सोमवार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के बाद मामले में प्रशासन दोनों पक्षों को बुलाकर फैसला दे सकता है।
विज्ञापन

निशानदेही में ईसाई समाज के नाम जगह 4 कनाल एक मरला मिली है। स्वामी नगर निवासियों का कहना है कि उन्हें डिस्पोजल टैंक के लिए जगह मिलने की उम्मीद है। ईसाई समाज को कब्रिस्तान के लिए जगह मिल चुकी है और चहारदीवारी भी की गई है। उल्लेखनीय कि करीब 10 दिन पहले स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक के निर्माण के दौरान विवाद हुआ था। तब ईसाई समाज के लोगों ने काम रुकवा दिया था।
ईसाई समाज के लोगों का कहना था कि उनके पूर्वजों की यहां पर कब्रें हैं और खोदाई के दौरान अवशेष भी मिल भी चुके हैं। जबकि स्वामी नगर के लोगों का कहना है कि ईसाई समाज को जगह मिल चुकी है बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से तीन बार मामले के समाधान का प्रयास भी किया था लेकिन कोई हल नहीं निकला था। इसके बाद नगर परिषद ने तहसीलदार को निशानदेही के लिए पत्र लिखा था। -
विज्ञापन

प्रशासन ने समय मांगा था और अब निशानदेही पूरी हो गई है। उम्मीद है कि प्रशासन स्वामी नगर के हक में फैसला देगा और डिस्पोजल टैंक इसी जगह पर बनेगा। डिस्पोजल टैंक बनने से करीब 15 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- ज्ञान सिंह, पार्षद, स्वामी नगर
-
निशानदेही का काम पूरा कर लिया गया है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर निशानदेही की गई है।
- अमर सिंह, पटवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें