फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर थाना से 500 मीटर दूर मिनी बाईपास के पास साइट इंचार्ज की छीनी बाइक

Sun, 17 Mar 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर तीन युवकों ने भूना रोड पर बन रही सड़क के साइट इंचार्ज से बाइक छीन ली और फरार हो गए। मामले में शहर थाना पुलिस ने साइट इंचार्ज संदीप कुमार निवासी चूली बागड़ियान की शिकायत पर युवकों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि जहां पर यह घटना हुई है, उससे महज 500 मीटर की दूरी पर ही शहर थाना है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि उसके दोस्त कुलदीप ने भूना से फतेहाबाद रोड पर सड़क को चौड़ा करने का ठेका लिया हुआ है। वह इस सड़क का साइट इंचार्ज है। उसने बताया कि 15-16 मार्च की रात को लेबर के लिए चाय लेने के लिए माणकपुर निवासी ग्रीस का बाइक लेकर फतेहाबाद आया था। जब वह चाय लेकर वापस आ रहा था तो फतेहाबाद के पुराना पशु मेला ग्राउंड मिनी बाईपास के पास तीन लड़के आए और जिनमें से दो लड़कों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। सुनसान क्षेत्र में तीन लड़कों को देखकर वह डर गया और बाइक को वापस मोड़ने लगा, लेकिन उसका बाइक बंद हो गया। इस दौरान तीनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया और रुपयों की मांग की। उसके पास रुपये नहीं थे। आरोपी उससे बाइक छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें