फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर-2026 अभियान : फतेहाबाद, टोहाना व रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हेल्प डेस्क शुरू

Thu, 18 Jun 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में गणना पत्र देते हुए बीएलओ
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला प्रशासन ने फतेहाबाद, टोहाना तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। इनके माध्यम से मतदाताओं को अभियान से संबंधित जानकारी और सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए जिला स्तर पर एचएसआरएलएम कार्यालय, फतेहाबाद तथा उपमंडल स्तर पर टोहाना और रतिया के एसडीएम कार्यालयों में कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
यहां नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। फतेहाबाद हेल्प डेस्क के लिए सुभाष (8307148811), विक्रम (9416309559), प्रमोद (9996447410) तथा प्रदीप नैन (7988385585) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार टोहाना कंट्रोल रूम में जितेंद्र कुमार (9813485906) एवं तशवीर (7988915091), जबकि रतिया कंट्रोल रूम में सुशील कुमार (8168747714) एवं अनीता (8572021007) मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला स्तर पर संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी डीपीएम एचएसआरएलएम सतबीर सिंह (7015291833) द्वारा की जा रही है।
-
डीसी डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी आवश्यक संशोधन समय पर पूरे किए जा सकें। हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण, मतदान केंद्र संबंधी जानकारी तथा अन्य निर्वाचन सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
-
जिले के नागरिकों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें, बीएलओ को सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संबंधित हेल्प डेस्क या कंट्रोल रूम से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

-डाॅ. विवेक भारती, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें