फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बुलेट मोटरसाइकिलों के मौके पर बदलवाए साइलेंसर, काटे चालान, एक इंपाउंड

विज्ञापन
हिसार-सिरसा रोड पर बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटती ट्रैफिक पुलिस - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को हिसार-सिरसा रोड पर बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ अभियान चलाया। ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चार बुलेट मोटरसाइकिलों के मौके पर साइलेंसर बदलवाए गए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल को इपाउंड किया गया। इस मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे और दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

बुलेट मोटरसाइकिल चालकों की ओर से पटाखे बजाने की मिल रही शिकायतों के चलते एसएचओ रामधन ने हिसार-सिरसा रोड पर अभियान चलाया। हिसार रोड की तरफ से आ रहे एक बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, रोकने पर चालक दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। एसएचओ ने मोटरसाइकिल को इंपाउंड करके ट्रैफिक थाना में भिजवा दिया। इसके अलावा चार अन्य बुलेट मोटरसाइकिलों के टीम ने मौके पर साइलेंसर बदलवाने के बाद एक-एक हजार के रुपये चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें