फतेहाबाद। शहर के बलराज उर्फ गोली हत्याकांड मामले में पकड़े गए आरोपी शूटर संजय की पत्नी किरण और जीजा गांव बीघड़ निवासी अनिल को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा था।
आरोप है कि बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग में इस्तेमाल हुए हथियारों को दोनों ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस मुख्य षड्यंत्रकारी बलराज उर्फ बल्लू और शूटरों को नहीं पकड़ पाई है। इस मामले में अब तक रेकी करने, शरण देने के आरोप में 6 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। बता दें कि काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली पर 15 जून की शाम को फायरिंग हुई थी। गंभीर रूप से घायल बलराज ने अगले दिन सुबह हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। संवाद