फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र : आज सुबह 6.17 से 7.07 बजे तक करें घट स्थापना

विज्ञापन
नवरात्र को लेकर बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शारदीय नवरात्र की शुरुआत वीरवार से होगी। इस बार नवरात्र आठ दिन के होंगे। तृतीया व चतुर्थी तिथि एक साथ होगी। जीटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर को लड़ियों से सजाया गया है। नवरात्र के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा होगी।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना का विशेष महत्व है। घट स्थापना मुहूर्त वीरवार को सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा जबकि अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट के बीच है। जो लोग इस शुभ योग में कलश स्थापना न कर पाएं, वे दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक लाभ के चौघड़िया में जबकि 1 बजकर 42 मिनट से शाम 3 बजकर 9 मिनट तक अमृत के चौघड़िया में कलश-पूजन कर सकते हैं।

नवरात्र को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया जीटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें