फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बास्केटबाल में शाह सतनामजी ने करनाल को 22-14 से हराया

Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे
विज्ञापन
भूना। सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 वर्ग में शाह सतनाम जी सिरसा, सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला और जानकी ग्लोबल स्कूल यमुनानगर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करीब 65 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें 900 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। दूसरे दिन मुकाबलों का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल मुकेश मोंगिया और उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ खुराना ने किया।
उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ खुराना ने बताया कि अंडर-19 वर्ग में शाह सतनाम जी सिरसा ने नॉर्दर्न इंटरनेशनल स्कूल करनाल को 22-14 से हराया। सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला ने आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल करनाल को 23-6 से शिकस्त दी। जानकी ग्लोबल स्कूल यमुनानगर ने वारियर्स बोर्डिंग स्कूल पंचकूला को 28-4 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में सेंट जेवियर्स सिरसा ने हिंदू पब्लिक स्कूल कैथल को 26-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-14 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई हिमाचल प्रदेश ने सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकूला को 25-21 से हराया। वेदश्री इंटरनेशनल स्कूल कैथल ने पाइनग्रोव स्कूल हिमाचल प्रदेश को 17-11 से मात दी। इस अवसर पर डीपीई पहलवान कुलदीप सिंह, दलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें