फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की मांग को लेकर एसएफआई का धरना

Fri, 15 Jul 2016 12:31 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
धरना देते एसएफआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़े की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी की। एसएफआई ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता छात्र नेत्री पूजा ने की।


एसएफआई के राज्य अध्यक्ष शाहनवाज ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अनुसार अधिकृत संस्थानों द्वारा छात्र-छात्राओं को विशेष ट्रेनिंग व स्कॉलरशिप दी जाती है लेकिन सब तहसील भूना में संस्थानों द्वारा छात्र-छात्राओं को इस योजना की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही। अधिकृत संस्थान स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से सिर्फ नाम लिखकर पंजीकरण कर देते हैं। उक्त संस्थान सरकार द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप को बैंक मैनेजर के साथ सांठ-गांठ कर हड़प रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने कई बार जिला प्रशासन को शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन में एसएफआई ने मांग की है कि सब तहसील भूना में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की उच्चस्तरीय जांच करके भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बेगराज, सीटू के जिला उपाध्यक्ष रमेश जांडली, भारत की जनवादी नौजवान सभा से रामनिवास ने भी समर्थन दिया। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस मामले में 15 दिन में कार्रवाई कर छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं दी गई तो एक अगस्त को बैठक कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर किरण, सरोज बाला, मोनिक, मनीषा, मंजू, पूजा, मुकेश, सीबल, कमलेश के अलावा ग्रामीण मदन लाल, रोहताश कुमार, पूर्व सरपंच गोधाराम, धर्मबीर, महेंद्र, सुभाष आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें