फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बबलू के ऑलराउंड प्रदर्शन से सेवन जोन इलेवन 22 रन से जीती

विज्ञापन
रतिया प्रीमियर लीग सीजन 2 के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए म
विज्ञापन
रतिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में रतिया प्रीमियर लीग सीजन-2 के मुकाबले में सेवन जोन इलेवन ने बिन्नी सुपर किंग्स को 22 रन से हराया। टीम की जीत में बबलू ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आयोजक सम्राट सग्गू और प्रवीण मराठा ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में खेले गए मुकाबले में बिन्नी सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सेवन जोन इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिन्नी सुपर किंग्स की टीम 138 रन पर सिमट गई। बबलू ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
मुकाबले में मुख्य अतिथि मलकीत सैनी, विक्की गर्ग और अश्विनी गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आरपीएल कमेटी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश पटवारी, बंटी, पीयूष अरोड़ा, विस्की, पिंडी खोखर, गग्गी, हैप्पी शर्मा, विनय जिंदल, गोबिंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें