फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चालक अस्पतालों में भेजी गईं सात नई एंबुलेंस

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी अटल जननी वाहिनी योजना के तहत आई एंबुलेंस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्भवती महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले को सात एंबुलेंस अलॉट की थी। सिविल सर्जन कार्यालय ने चालक भर्ती करने से पहले सातों एंबुलेंसों को स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया है। इन एंबुलेंसों के अस्पतालों में जाने के बाद पुरानी गाड़ियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय ने फतेहाबाद, पिरथला, भिरड़ाना, नागपुर, टोहाना, रतिया और जाखल स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि चालक भर्ती के बाद हटाई गई एंबुलेंसों को दोबारा काम पर लिया जाएगा। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर सात एंबुलेंस जाने के बाद गाड़ियों की संख्या 26 तक पहुंच गई है।
आउटसोर्सिंग चालक भर्ती पर लग चुकी है रोक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए अटल जननी वाहिनी योजना शुरू की जा रही है। योजना के तहत महिला को गर्भवती होने से लेकर डिलिवरी तक एंबुलेंस सुविधा दी जानी है। इन एंबुलेंसों पर 25 चालकों की भर्ती होनी थी लेकिन उस पर सरकार रोक लगा चुकी है। आउटसोर्सिंग पर चालक भर्ती होने थे लेकिन सरकार ने रोक लगा दी है और न ही इसको लेकर कोई गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

कोट
अटल जननी वाहिनी योजना के तहत एंबुलेंस मिली है, जिन्हें अस्पतालों में भेज दिया गया है। जिले में एंबुलेंसों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। चालक भर्ती को लेकर फिलहाल कोई गाइडलाइन नहीं आई है।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, फ्लीट मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग
कोट
मुख्यालय से आदेश आने के बाद नई एंबुलेंस गाड़ियों को ऑनरोड कर दिया गया है, जो गाड़ियां ज्यादा चल चुकी है उन्हें रोक दिया गया है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें