फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड में लगाई आग, हजाराें का नुकसान

Sat, 12 Jul 2014 11:34 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 टोहाना रोड पर स्थित टैक्सी स्टैंड में शनिवार देर रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी जिस कारण टैक्सी स्टैंड में लगे शेड, मेज व हजाराें रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। रात को ही सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबह टैक्सी यूनियन के सैकड़ाें सदस्यों ने शरारती तत्वों के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र, कर्मचंद, खजान, बलकार, हरजिंद्र, सोनी, महेंद्र, प्रताप, उजागर, अंग्रेज, विनोद, नरेश व अन्य चालकों ने बताया कि टैक्सी यूनियन के लोगों ने कुछ समय पहले ही शेड, मेज, पानी की टंकी फ्रिज आदि लगवाये थे। जिसपर हजाराें रुपये खर्च हुए थे, लेकिन कल रात को अज्ञात शरारती तत्वों ने कार्यालय में आग लगाकर सारे सामान को नष्ट कर दिया।

 उन्होंने आरोप लगाया कि आग लगाने से पहले लोगों ने जहां पर शराब भी पी थी और बाद में सामान को आग लगा दी। सूचना मिलने पर रात को पीसीआर इंचार्ज दुलारा राम, लेखराज, देशराज, पंजाब सिंह मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सुचना देकर आग पर काबू पाया। सुबह टैक्सी यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने शरारती तत्वों के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें