फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में तीन विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से मारा छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
फैक्टरी में काम करतीं महिला कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बनी अरिहंत किचन लेबोरेट्री में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग व लेबर टीम की ओर से छापा मारा गया। छापे के दौरान कईं महिलाएं मसाला पैकिंग करने में लगी हुई थी। इन सभी से लेबर इंस्पेक्टर ने पूछताछ की। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने फैक्टरी से हल्दी, लालमिर्च व धनिया सहित मसाले के सैंपल लिए जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के पास शिकायत आई थी कि अरिहंत किचन लेबोरेट्री में बिना लाइसेंस, जीएसटी नंबर व लेबर एक्ट की अवहेलना करते हुए कार्य किया जाता है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार दोपहर के समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार से इंस्पेक्टर दुष्यंत कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया व लेबर इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम यहां पहुंची। इस दौरान फैक्टरी मालिक विक्की विभाग की टीम को मौके पर मिले। टीम के आते ही विक्की ने आनन फानन में परिजनों को फोन करके मौके पर बुलाया। इस दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग शुरू की तथा लेबर इंस्पेक्टर सत्यवान ने वहां मौजूद महिलाओं के नाम लिखने शुरू कर दिए। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम में एएसआई सुरेंद्र सिंह, बिपिन चंद्र पाल, सुभाष चंद्र, एचसी राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
हमारे पास शिकायत थी कि अरिहंत किचन लेबोरेट्री में बिना लाइसेंस, सरकार के नियमों की अवहेलना करते हुए कार्य किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर तीन टीमों के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की है। -दुष्यंत कुमार, इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने जो लाइसेंस दिखाया है उसकी जांच की जाएगी। हल्दी, लाल मिर्च व धनिया के तीन सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र पूनिया, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें