फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धारसूल खुर्द पैक्स के चुनाव में 10 सदस्यों का चयन

विज्ञापन
दि धारसूल खुर्द प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड के प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए मतदान करने आए
विज्ञापन
कुलां। दि धारसूल खुर्द प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड के प्रबंधक कमेटी का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनावी रण में उतरे 13 उम्मीदवारों में से आठ सदस्यों का चयन किया गया। इसमें अमरप्रीत कुलां को सबसे ज्यादा 461 मत व जगतार सिंह मूसाखेड़ा को सबसे कम सिर्फ एक वोट ही मिल पाया। दो महिला सदस्य निर्विरोध चुन ली गई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सोनू जैन ने बताया कि दि धारसूल खुर्द प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड के प्रबंधक कमेटी के 10 सदस्यों के चुनाव में दो महिला सुनीता रानी व भतेरी देवी को निर्विरोध चुन लिया गया। बुधवार को बाकी 8 सदस्यों के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया से अमनदीप सिंह धारसूल कलां, अमरप्रीत सिंह कुलां, कुलवंत सिंह करंडी, कृष्ण लाल मूसाखेड़ा, गमदूर सिंह ढेर, जंटा सिंह करंडी, मगर सिंह रत्ताथेह, सतीश कुमार धारसूल खुर्द को विजयी घोषित किया गया। इस चुनाव में शेष प्रत्याशी जगदीश चंद्र गुलरवाला, जगराज सिंह मूसा खेड़ा, जसबीर सिंह गुलरवाला, राममेहर धारसूल खुर्द, सुरेश कुमार धारसूल कलां को हार का मुंह देखना पड़ा।


सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला मतदान
बुधवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान चला। पांच बूथों करंडी, मुसाखेड़ा व रुपावली गांवों के मतदाताओं के मतदान के लिए पंचायत घर करंडी और ढेर, गुलरवाला, दीवाना के लिए सेल केंद्र ढेर, धारसूल कलां व धारसूल खुर्द के मतदाताओं के मतदान के लिए पैक्स कार्यालय धारसूल, कुलां के लिए सेल केंद्र कुलां तथा रत्ताथेह के मतदाताओं के लिए सेल केंद्र रत्ताथेह में मतदान करवाया गया। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती की गई। इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करने वाले सात सदस्यों को विजयी घोषित किया गया। इनमें से अब पैक्स चेयरमैन चुना जाएगा। जीत के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें