संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा आयोजित भर्ती रैली में भाग लेने वाले सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही (फार्मा) श्रेणी के चयनित उम्मीदवारों की सूची चार अक्तूबर, 2023 को सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
भर्ती निदेशक ने चयनित उम्मीदवारों (रोल नंबर 100022, 100094, 100100, 100128 और 100019) को 13 अक्तूबर को सुबह 9 बजे सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में पहुंचने के लिए कहा। नौ बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को गेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जाति प्रमाण पत्र (जनरल केटेगरी शपथ पत्र) और स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (केवल ओपन स्कूल से पढ़े उम्मीदवार) जमा नहीं किया है वे उम्मीदवार यह प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।