फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धक्का-मुक्की देख पुलिसकर्मियों ने बनाई पर्ची वितरण की व्यवस्था

Fri, 13 Mar 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गैंस एजेंसी पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी में पर्ची कटवाने के लिए लोगों को लंबे समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। भीड़ के चलते कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और उनकी मौजूदगी में पर्चियां वितरित की गईं।
विज्ञापन


एजेंसी संचालक ने मुख्य गेट को सुबह के समय बंद रखा ताकि लोग अंदर न घुसे और केवल खिड़की के माध्यम से पर्चियां दी गईं। सुबह करीब 8 बजे से ही लोगों का आना शुरू हुआ और 11 बजे तक लगभग 200 लोग लाइन में खड़े रहे। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस दौरान पर्ची और रेगुलेटर लेने आए नागरिकों का कहना था कि इतनी भीड़ के कारण उनका काम प्रभावित हुआ। वहीं, केवाईसी करवाने आए लोग भी इस भीड़ से परेशान दिखे। इस दौरान एजेंसी रेगुलेटर लेने के लिए आए वरुण भाटिया ने बताया कि गैस सिलेंडर भरवाने के लिए पर्ची कटवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस कारण यहां केवाईसी करवाने के लिए आए लोग भी परेशान रहे हैं। महिला संतोष ने बताया कि पहले पर्ची लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा फिर गैस से भरा सिलिंडर लेने के लिए गाड़ी के पास लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-

बुकिंग के बाद भी नहीं मिली पर्ची

बिंदु सिंह ने बताया कि सोमवार को गैस सिलिंडर बुक करवाया था लेकिन पर्ची नहीं दी गई। इस कारण सुबह 9 बजे से लाइन में लगे हैं। प्रशासन ऑनलाइन बुक करवाए गए गैस सिलिंडर को घरों में समय पर भिजवाए।

तरुण ने बताया कि बुधवार को गैस सिलिंडर बुक कराया था अभी तक पर्ची नहीं मिली है। इस लिए सभी काम छोड़कर लाइन में लगना पड़ रहा है। पता नहीं इस समस्या का समाधान कब तक होगा, कब पर्ची कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें