फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मांगों के लिए बीज विकास निगम कर्मियों ने की हड़ताल

Wed, 23 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बीज विकास निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के डांगरा रोड पर स्थित हरियाणा बीज विकास निगम कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को निगम कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल करके निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि गेहूं की सफाई के लिए आवश्यक सामग्री जैसे खाली बैग, दवाइयां आदि तुरंत प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए ताकि आगामी सीजन में किसानों के लिए बीज समय पर तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक बीज समय पर तैयार नहीं होगा तब तक किसान गेहूं की बिजाई समय पर नहीं कर पाएंगे। खंड प्रधान सर्व कर्मचारी संघ कृष्ण कुमार ने बताया कि यह सामग्री मार्च में आ जानी चाहिए थी परंतु निगम प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

हरियाणा बीज विकास निगम कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेन्द्र कुमार व प्रवीण कौर ने बताया कि संगठन के प्रदेशव्यापी हड़ताल दो दिन के लिए आयोजित की गई है ताकि निगम प्रशासन को समय रहते चेताया जा सके कि कर्मचारियों को सामान उपलब्ध करवाया जाए। यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांग को नहीं माना तो दो दिवसीय हड़ताल को आंदोलन का रूप दिया जा सकता है। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, तरसेम कुमार, रमेश, बलजीत सिह, प्रवीण कौर आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें