फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन सट्टेबाजी करा रहे डॉक्टर सहित दो आरोपी काबू

Wed, 23 Jul 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस टीम । संवाद
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने के आरोप में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी डॉ. कुणाल चड्ढा और गुप्ता कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सट्टेबाजी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी डॉ. कुणाल चड्ढा को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि आरोपी मनजीत को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ रोड स्थित गैस एजेंसी के निकट दो व्यक्ति मोबाइल फोन पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी (बुकिंग) कर रहे हैं। आरोपियों को मौके से मोबाइल सहित डॉ. कुणाल चड्ढा और मनजीत उर्फ गूल्लु को काबू कर लिया। आरोपी पंजाब एक्सचेंज नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने की आईडी चला रहे थे और लोगों से ऑनलाइन ही पैसे लगवा रहे थे।

अन्य सट्टेबाज गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं तार

कस्बे में क्लीनिक चलाने वाले मुख्य आरोपी डॉ. कुणाल से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका नेटवर्क कहां-कहां फैला है और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। आशंका है कि आरोपियों के तार अन्य सट्टेबाज गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में तीन लोगों के नाम उजागर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें