फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख लोगों की दूसरी डोज बाकी, बच्चों का टीकाकरण 15 फीसदी पर सिमटा

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग भी सुस्त हो गया है। लोगों का टीकाकरण करने को लेकर विभाग कोई भी रणनीति नहीं तैयार कर पा रहा है। जबकि दो लाख लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। पहले स्वास्थ्य विभाग अभियान को लेकर शिक्षा विभाग पर ही ठीकरा फोड़ता आ रहा था लेकिन अब खुद भी अभियान को लेकर सुस्त है। वहीं बच्चों का टीकाकरण भी 15 फीसदी पर ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को जिले में 133 लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। इसमें पांच लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के 6 हजार 941 को पहली और 1400 को दूसरी डोज लगी है। 15 से 17 आयु वर्ग के 38,621 को पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरी डोज 12 हजार 978 ने ही लगवाई है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में लगभग दो लाख लोगों की डोज ड्यू हो चुकी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जब लोग ही टीका लगवाने नहीं आ रहे तो हम किसी के साथ जबरदस्ती कैसे कर सकते हैं।
बुधवार को जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण हुआ
स्वास्थ्यकर्मी 3
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2
60 साल से ऊपर 13
45 से 59 साल 23
18 से 44 साल 59
15 से 17 साल 4
12 से 14 साल 29
जिले में अब तक हुआ टीकाकरण
पहली डोज : 6 लाख 83 हजार 676
दूसरी डोज : 4 लाख 71 हजार 780
बूस्टर डोज : 3163
कोरोना का नया केस नहीं मिला, दो मामले सक्रिय
जिले में बुधवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 179 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं। जिले में फिलहाल दो एक्टिव केस है। जिले में अब तक 4 लाख 844 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20 हजार 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि अब तक 19,517 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 501 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोट
कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। विभाग की तरफ मैसेज भी उन लोगों को भेजे जा रहे है जिनकी वैक्सीन ड्यू है। लोग नहीं आ रहे हैं, अब उनके साथ धक्का तो कर नहीं सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें