फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले जवाहर चौक से आशीर्वाद पैलेस तक होगी सीवरेज की सफाई

विज्ञापन
शहर में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाई जा रही सीवरेज मेन हॉल की सफाई। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज पाइप लाइन की सफाई के लिए निजी एजेंसी को काम दे दिया है। निजी एजेंसी शहर में करीब 2500 मीटर तक सीवरेज पाइप लाइन की सफाई करेगी। शहर के जवाहर चौक क्षेत्र से लेकर आशीर्वाद पैलेस खैराती खेड़ा रोड तक सीवरेज पाइप लाइन की सफाई होगी।
विज्ञापन

मशीनों के जरिये शहर के सीवरेज मैनहोल से गाद निकालने का एजेंसी ने शुरू कर दिया है। एजेंसी शहर के जवाहर चौक, थाना रोड पर काम कर चुकी है। अभी फिलहाल अनाजमंडी में सीवरेज मैनहोल की सफाई की जा रही है। प्री मानसून से पहले एजेंसी को काम पूरा करना होगा। अधिकारियों की मानें तो शहर की सीवरेज पाइप लाइन जवाहर चौक क्षेत्र से शुरू होकर खैराती खेड़ा रोड तक फैली हुई है।
यहां होता है सबसे ज्यादा जलभराव
शहर के जवाहर चौक, बीघड़ चौक, मॉडल टाउन अस्पताल क्षेत्र, लालबत्ती चौक, भट्टू रोड, एसबीआई रोड, भट्ठा कॉलोनी, थाना रोड, हिसार-सिरसा रोड क्षेत्र में बारिश के दौरान सबसे ज्यादा जलभराव होता है। यहां से पानी की निकासी होने में 10 से 12 घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन

बारिश पानी निकासी की नहीं अलग से व्यवस्था
जिला बने 25 साल हो चुके है लेकिन जानकर हैरानी होगी की बारिश के पानी निकासी की जिला मुख्यालय में अलग से व्यवस्था नहीं है। सीवरेज पाइप लाइन के जरिये ही पानी की निकासी होती है। सीवरेज पाइप लाइन से ही बारिश का पानी एसटीपी में भेजा जाता है। इसके अलावा बारिश पानी के लिए न तो पाइप लाइन बिछाई गई है और न ही कोई स्टोरेज टैंक बना है। धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक से पानी निकासी के लिए टैंक बनाया गया है और उसे चिल्ली झील में बने डिस्पोजल टैंक से जोड़कर रंगोई नाले में पानी निकाला जाएगा। हालांकि ये प्रोजेक्ट अभी चल रहा है।
विज्ञापन

कोट
मानसून से पहले सीवरेज लाइन की सफाई करवा दी जाएगी। इसको लेकर टेंडर हो चुका है और काम शुरू हो गया है। बारिश में जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें