फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक ही परिवार में दूसरी मौत, सेवानिवृत सेवादार भाई की भी हुई मौत, तीन दिन पहले रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब मौत भी होने लगी है। कोरोना से शुक्रवार देर रात को जिले में दूसरी मौत हो गई। कोरोना ने एक ही परिवार के दूसरे सदस्य को मौत का ग्रास बनाया है। पिछले शुक्रवार को कोरोना से मरे सरकारी स्कूल के सेवादार के बड़े भाई अशोक नगर निवासी की भी मौत हो गई। छोटे भाई के संपर्क में आने से बड़े भाई व उसके बेट की तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। दोनों को श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में बनाए कोविड हेल्थ सेंटर में दाखिल किया गया था। वीरवार रात को तबीयत बिगड़ने पर अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टरों के मुताबिक मृतक को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। एक ही परिवार में दो लोगों और शहर में दूसरी मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिक सतर्क हो गया है। मौत की सूचना के बाद स्पेशल एंबुलेंस से शव को शनिवार दोपहर को हुडा सेक्टर में लाया गया। यहां पर पहले से ही एसआई जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात कर दी गई थी। इसके अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने हुडा सेक्टर में बनाए गए अस्थायी दाह संस्कार स्थल पर पीपीई किट पहनकर संस्कार किया। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों को दूर रखा और शव के नजदीक नहीं जाने दिया। मृतक भी अयाल्की के सरकारी स्कूल में सेवादार के पद पर तैनात था जो कि चार साल पहले सेवानिवृत्त हो चुका है। मृतक का बेटा भी पॉजिटिव है जो कि कोविड हेल्थ केयर में दाखिल है।
संस्कार को लेकर फिर भड़के आसपास के लोग
कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसको लेकर हुडा सेक्टर के आसपास की कॉलोनी के लोग अलर्ट हो गए। नगर परिषद के कर्मचारी जैसे ही मौके पर पहुंचे तो आसपास की कॉलोनी के लोगों ने आकर विरोध करना शुरू कर दिया। इसके चलते नप अधिकारियों ने हुडा सेक्टर में पहले तय की गई जगह को छोड़कर करीब 200 फीट दूर अस्थायी दाह-संस्कार स्थल तैयार करवाया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोविड हेल्थ सेंटर में दाखिल था लेकिन हाई बीपी की दिक्कत होने और सांस फूलने के कारण तबीयत बिगड़ गई थी जिसे अग्रोहा मेडिकल रेफर किया था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें