फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में एटीएम लूटने का दूसरा प्रयास

विज्ञापन
गांव चंदड़कलां में एटीएम लूटने के लिए बदमाशों द्वारा तोड़ा गया शटर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना उपमंडल में पिछले तीन दिन में एटीएम उखाड़ने का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार उपमंडल के गांव चंदडकलां स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले जाने के प्रयास किया गया है। मामले की सूचना पाकर थाना सदर प्रभारी रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा पाया कि एटीएम का शटर का ताला तोड़ा हुआ था। सदर पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाश जब एटीएम के अंदर घुसे तो अंदर लगे कैमरों से उनका चेहरा चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पहुंच गई और चंडीगढ़ कार्यालय से स्थानीय बैंक मैनेजर के पास कॉल जाने से एक बड़ी घटना घटित होने से रुक गई। सदर पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि वह यूनियन बैंक की चंदडकलां स्थित यूबीआई बैंक में प्रबंधक के तौर पर कार्यरत है। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह दैनिक कार्य खत्म करके बैंक बंद कर घर चला गया था। उसने बताया कि रात्रि को करीबन एक बजकर 55 मिनट पर उसके पास बैंक के चंडीगढ़ कार्यालय से फोन आया कि 3-4 व्यक्ति एटीएम का शटर तोड़कर उसे चुराने का प्रयास कर रहे है। उसने बताया कि कुछ समय बाद गांव चंदड़कलां निवासी एटीएम केयर टेकर जितेंद्र को फोन किया जिसके बाद वह गांव के लोगों को एकत्रित करके एटीएम के पास पहुंचे। उसके बाद एटीएम कक्ष से चेहरे पर मंकी कैप पहने तीन-चार व्यक्ति एटीएम कक्ष से बाहर निकले जिनमे से एक व्यक्ति के हाथ में लोहे की रोड थी। उसने बताया कि जब आरोपी अपनी कार में बैठने के लिए दौड़े तो गांव के लोगों ने उनका पीछा किया काफी देर तक पीछा करने के बाद जब उन्होंने हवाई फायर की आवाज सुनी तो वे पीछे हट गए तथा आरोपी अपनी कार में सवार होकर भाग गए। मैनेजर ने कहा कि आरोपियों ने शटर का ताला तोड़कर एटीएम में प्रवेश किया था, उसने कहा कि अगर ग्रामीण मौके पर न आते तो आरोपी एटीएम उखाड़कर ले जा सकते थे। मैनेजर ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दे दी है, पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मैनेजर ने कहा कि सीसीटीवी के अनुसार तीन-चार लड़के एटीएम उखाड़ने का प्रयास कर रहे है वे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवां देंगे। मैनेजर की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को भूना रोड़ स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को आरोपियों द्वारा उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया था। मामले की जानकारी पहुंची शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में नाकाम साबित रही है। सीसीटीवी की जांच करते हुए पुलिस की टीम को एक कार आती दिखी थी जिसके बाद दो युवक हाथ में सब्बल लिए हुए घूमते दिख रहे थे।
विज्ञापन

क्या कहते है प्रबंधक : इस बारे में प्रबंधक कुलदीप ने कहा कि बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच से एटीएम एरिया मैनेजर प्रेरणा कौशल ने उन्हे एटीएम में आरोपियों के घुसने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन गनीमत रही कि वे नकदी को नुकसान नही पहुंचा पाए। उन्होंने बताया कि एटीएम में एक लाख रूपये की नकदी ही डालते है । नकदी बिल्कुल सेफ रही।
दो घटना में सामान्य मिली बात : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव चंदड़कलां स्थित यूबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी भूना रोड़ पर एसबीआई एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करने वाले हो सकते है। दोनों मामलों में आरोपी नकदी को नुकसान नही पहुंचा पाए क्योंकि वे मशीन के उपर लगी स्लिप निकालने की मशीन को ही तोड़ने में लगे रहे। इस चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए भी चोरों ने एटीएम के शटर के लाक को तोड़ कर अंदर घुसे है।
विज्ञापन

क्या कहते है थाना प्रबंधक : इस बारे में थाना सदर प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधक की शिकायत पर वे स्वयं मौके पर पहुंचे तथा आसपास में लगे कैमरों की जांच की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया जिन लोगों ने भूना रोड़ स्थित एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया था वे आरोपी सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें