फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसडीएम ने पीएमश्री स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची

Sat, 26 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया रत्ताखेड़ा गांव में पीएम श्री स्कूल में मिड-डे मील व्यवस्था निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरें
विज्ञापन
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने गांव रत्ताखेड़ा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने विद्यार्थियों को दिए जा रहे मिड-डे मील की व्यवस्था भी जांची। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और परोसने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित स्टाफ को निर्धारित मापदंडों के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने नियमित पढ़ाई, मेहनत और अनुशासन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें