शहर के अग्रवाल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बच्ची से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना को स्कूटी सवार दो लड़कों ने अंजाम दिया। मामले में लड़की के दादा ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के मुताबिक अग्रवाल कॉलोनी निवासी डॉ.भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय उसकी पोती घर के गेट के पास हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी थी। इस दौरान स्कूटी पर दो युवक आए। युवकों ने बच्ची से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
भट्टू रोड मिनी बाईपास पर हो चुकी हैं दो वारदात : इस माह शहर के भट्टू रोड मिनी बाईपास पर मोबाइल छीनने की दो वारदातें हो चुकी है। दोनों ही वारदातों में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों ही वारदातों में अज्ञात युवक मोबाइल छीनकर ले गए हैं।