फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
हमले में घायल बुजुर्ग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
श् गांव झलनियां में शनिवार रात को शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे बुजुर्ग पर हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी घटनास्थल से भाग गए। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक घायल जसवंत के परिजनों के अनुसार शनिवार को गांव में शादी थी। परिवार के सभी लोग गए हुए थे। परिजनों के अनुसार देर रात करीब 10 बजे 60 वर्षीय जसवंत सिंह 10 साल के बच्चे के साथ अपने घर आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचने वाला ही था कि पीछे से किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। मारने वाले कितने लोग थे और क्यों हमला किया गया है किसी को पता नहीं। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल होने की सूचना पुलिस को दे दी है। परिजनों ने इस मामले में किसी के ऊपर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें