फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद अधूरी तैयारियों के साथ परामर्श के लिए आज से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूल छह माह बाद सोमवार से कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू होने जा रहे है। विद्यार्थी विषय से संबंधित शिक्षक से परामर्श के लिए स्कूल आ सकेंगे, लेकिन स्कूल आने को लेकर उन्हें अभिभावक से अनुमति लेनी होगी। स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के कोरोना टेस्ट को लेकर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

अभी तक पांच फीसदी शिक्षकों के भी कोरोना टेस्ट नहीं हुए हैं। यहां तक कि प्राइवेट स्कूलों को टेस्ट करवाने के लिए समय नहीं मिल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कोरोना टेस्ट के लिए शेडयूल जारी करना है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से शनिवार को ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय को शिक्षकों के टेस्ट के लिए पत्र जारी किया गया है। रविवार को टेस्ट नहीं हो पाए। ऐसे में बिना कोरोना टेस्ट शिक्षक विद्यार्थियों से नहीं मिल पाएंगे।
शिक्षा विभाग ने ये जारी की है गाइडलाइन
- सरकारी व निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का कोविड टेस्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी शेडयूल के मुताबिक होगा।
- विद्यालय में केवल कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी अभिभावकों की लिखित अनुमति से परामर्श के लिए स्कूल आ सकेंगे।
- एक समय में स्कूल में 20 से अधिक विद्यार्थी नहीं हो सकेंगे।
- कोई भी विद्यार्थी आपस में पैन, कॉफी शेयर नहीं कर सकेगा।
- स्कूलों को मास्क, सैनिटाइजर और हाथ धोने वाले साबुन की व्यवस्था करनी होगी।
अनुमति को लेकर असमंजस की स्थिति :
स्कूल खोलने को आनलाइन सुझाव देने वाले अभिभावक
खंड अभिभावक
फतेहाबाद 487
रतिया 404
टोहाना 332
जाखल 83
भट्टू 234
दसवीं और बारहवीं के कुल विद्यार्थी - 12866
अभिभावकों द्वारा दिया गया सुझाव - 1954
जानिए क्या है पीटीएम की रिपोर्ट
कक्षा नौंवी से दसवीं के विद्यार्थी 24712
पहुंचे अभिभावक 13516
स्कूल खोलने की दी सहमति 11291
कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं के विद्यार्थी 11827
मीटिंग में पहुंचे अभिभावक 8717
स्कूल खोलने की दी अभिभावक 7142
स्कूल सिर्फ कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के परामर्श के लिए खुलेगा। विद्यार्थी अपने माता-पिता से लिखित अनुमति के परामर्श के लिए स्कूल आ सकेंगे। कोरोना टेस्ट को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें