फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट किट खत्म, 64 लोगों के हुए टेस्ट, छह मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट का स्टॉक खत्म हो गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को झटका लगा है। एंटीजन किट न होने के चलते रविवार को लोगों के कोरोना टेस्ट नहीं हो पाए। जिले में 64 लोगों के रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें से छह कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के पास अग्रोहा से आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

एंटीजन किट खत्म होने पर सिविल सर्जन कार्यालय ने अंबाला से किटें मंगवाई है। इस टेस्ट का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि इसकी रिपोर्ट आधे घंटे में आ जाती है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 16965 लोगों के एंटीजन टेस्ट कर चुका है इसमें से 769 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
62 मरीज हुए डिस्चार्ज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 1954 हो गया है। रविवार को 62 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 1430 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 498 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेपिड एंटीजन टेस्ट किट खत्म हो गई है। अंबाला से दो हजार किटें मंगवाई गई हैं। फिलहाल आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें