फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से नीचे उतरी; एक तरफ झुकी, गांव झलनियां के पास हुआ हादसा

Sat, 17 Feb 2024 03:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की बस विद्यार्थियों को छोड़ने के लिए गांवों में जा रही थी। बस जब गांव झलनियां के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में चालक ने एक साइड मोड़ दिया और बस सड़क से नीचे उतर गई और झुक गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव झलनियां के पास शनिवार दोपहर को विद्यार्थियों से भरी हुई एक स्कूल बस कार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई और पूरी तरह से झुक गई। हालांकि गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया और विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। घटना का पता लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विद्यार्थियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव भिरड़ाना के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की बस विद्यार्थियों को छोडऩे के लिए गांवों में जा रही थी। बस जब गांव झलनियां के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में चालक ने एक साइड मोड़ दिया और बस सडक़ से नीचे उतर गई और झुक गई। हालांकि बस ब्रेक लगने से रूक गई। बस में सवार में बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीर और आसपास की ढाणियों के लोग मौके पर पहुंचे और बस में से बच्चों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें