फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूल बस व गाड़ी में टक्कर, चार विद्यार्थियों समेत 8 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल बस। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर शहर थाने के पास शुक्रवार दोपहर को पायनियर स्कूल की बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में चार विद्यार्थी व बस चालक सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दो बच्चों के कंधे पर फ्रैक्चर हुआ है और अन्य दो बच्चों को भी चोटें लगी हैं। स्कूल बस में तैनात सहायक के सिर पर चोट लगी है। इन सभी को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। स्कूल बस चालक और स्कॉर्पियो चालक का उपचार नागरिक अस्पताल में जारी है। स्कूल बस चालक के पैर पर चोट लगी है। घटना के दौरान बताया जा रहा है कि बस में 14 से 15 विद्यार्थी सवार थे।

स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा

घटना के बाद घायल विद्यार्थियों को शहर के भट्टू रोड पर स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। सूचना पाकर बच्चों के अभिभावक व स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंच गए। स्कूल बस के चालक रामनिवास ने बताया कि वह छुट्टी होने पर बच्चों को घर छोड़ने शहर के एमसी कॉलोनी की तरफ जा रहा था। नए शहर थाना के सामने स्कूल बस की बाई ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेज गति से आई और उसने टक्कर मार दी। चालक ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह चालक सीट से 15 फीट दूर जा गिरा। स्कूल का आगे का हिस्सा बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


बजरी गिरी होने से हुआ हादसा

घायल स्कार्पियो चालक गांव बनगांव निवासी आदित्य ने बताया कि उसकी गाड़ी की स्पीड 80-90 के करीब थी। उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन सड़क पर बजरी गिरी होने के चलते वह गाड़ी को संभाल नहीं पाया और उसकी गाड़ी स्कूल बस से जा टकराई।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में तीसरी कक्षा के नैतिक और कक्षा नौवीं के कार्तिक के कंधे पर फ्रैक्चर हुआ है। वहीं कक्षा सातवीं का रित्विक व कक्षा छठी के भावेश को भी चोटें लगी हैं। इनका उपचार निजी अस्पताल में जारी है। बस में सवार सहायक पूनम के सिर पर चोट लगी है। उसका सीटी स्कैन करवाया गया है। वहीं बस में सवार कक्षा नर्सरी की अध्यापिका सुमन को भी छुटपुट चोटें आई हैं।



बयान दर्ज होने के बाद होगी कार्रवाई शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले में घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें