फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांडली खुर्द में राजकीय हाई स्कूल की चहारदीवारी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल जांडली खुर्द की 50 फुट लंबी और 7 फूट ऊंची चहारदीवारी गिर गई। गनीमत रही कि सरकार एवं शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया था, जिसके चलते स्कूल बंद पड़ा था। घटना में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उभर कर सामने आई है। क्योंकि ग्रामीणों द्वारा उपरोक्त चहारदीवारी के नव निर्माण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुके थे, किंतु कोई समाधान नहीं हो रहा था। ग्रामीणों को डर था कि कहीं नकारा हो चुकी चहारदीवारी बच्चों के लिए हादसे का कारण न बन जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण अजय कुमार, अनिल कुमार, सोमनाथ, रविंद्र कुमार, राजबीर कुमार, नरेश कुमार, जगदीश चंद्र, गुरदियाल सिंह, चिंरजी लाल आदि ने बताया कि नाढोड़ी रोड पर स्थित राजकीय हाई स्कूल जांडली खुर्द की चहारदीवारी पिछले कई दिनों से खस्ता हो चुकी थी, जो कभी भी मलबे में तबदील हो सकती थी। इसको लेकर ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने गत 19 अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर चहारदीवारी के नवनिर्माण की गुहार लगाई थी। किंतु जब कोई समाधान नहीं हुआ तो 5 मई को पुन: ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को भी लिखित पत्र सौंपकर चहारदीवारी खस्ता होने व बच्चों के लिए बड़ा खतरा होने से अवगत करवाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई। जिसके चलते वीरवार तेज हवाओं के कारण चहारदीवारी मलबे में तबदील हो गई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि चहारदीवारी के नवनिर्माण को लेकर एस्टीमेट भेजा जा चुका है, मंजूरी मिलते ही स्कूल की नई चारदीवारी का निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें