फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता : ढाई माह पहले देना था पुरस्कार, अब तक नहीं हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
एडीसी की कमेटी स्कूलों का निरीक्षण करते हुए फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री जिला स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता अभी तक कागजों में ही घूम रही है। ढाई माह पहले जिस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करके विजेता स्कूलों को सम्मानित करना था, उनका अभी तक निरीक्षण का कार्य ही पूरा नहीं हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग के निलंबित होने के बाद प्रतियोगिता का परिणाम ठंडे बस्ते में चला गया है। जबकि गणतंत्र दिवस पर विजेता स्कूलों को सम्मानित करना है। इससे पहले इन स्कूलों को नवंबर में सम्मानित करना था लेकिन दिसंबर में खंड स्तर पर ही प्रतियोगिता शुरू हुई। इसके चलते दो माह देरी से जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए स्कूलों से आवेदन लिए गए। कमेटी ने अभी तक स्कूलों का निरीक्षण करके जांच रिपोर्ट एडीसी कार्यालय को नहीं दी है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एडीसी महाबीर प्रसाद ने कमेटी का गठन करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, जिला वन अधिकारी को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता के लिए सभी खंडों से 30 स्कूलों ने आवेदन किया था। स्कूलों का निरीक्षण कार्य अंतिम चरण में चल ही रहा था कि इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी को निदेशालय ने निलंबित कर दिया। इसके बाद से जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण की फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं की और अभी तक परिणाम अटका पड़ा है। पुरस्कार के लिए प्राइमरी स्तर के 8, मिडिल स्तर के 7, हाई स्कूल स्तर के 6 और सेकेंडरी स्तर के 8 स्कूल आवेदन कर चुके हैं।
इन स्कूलों ने किया था आवेदन
प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल
ढाबी खुर्द भरपूर
हिजरावां कलां बनावाली सोत्तर
भिरड़ाना द्वितीय दहमन
धीड़ गदली
घोटडू नांगली
हंसेवाला गुल्लरवाला
चांदपुरा फतेहपुरी
जांडवाला सोत्तर
---------
खंड स्तरीय शिकायतों को विवाद सुलझाने से पहले खाते में डाला बजट :
खंड स्तर पर स्कूल सुंदरीकरण विजेता घोषित हुए स्कूलों को जिला शिक्षा विभाग ने बजट जारी कर दिया है। अभी तक प्राइमरी और मिडल स्कूल जो कि खंड स्तर पर विजेता घोषित हुए थे, उनका बजट जारी कर दिया गया है। हिजरावां कलां और धीड़ के प्राइमरी स्कूल को 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं। दोनों स्कूलों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। विजेता घोषित करने के बाद हिजरांवा कलां और धीड़ के प्राइमरी स्कूलों के बीच विवाद भी रहा। हिजरावां कलां पंचायत ने शिकायत दी थी। इसके अलावा रतिया खंड में अहरवां के सीनियर सेेेकेंडरी स्कूल और के बीच विवाद हुआ था। इस संबंध में गांव अहरवां पंचायत की तरफ से शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

यह कहना है अधिकारियों का
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। जहां तक मुझे उम्मीद है स्कूलों का निरीक्षण हो चुका है। एडीसी इसके चेयरमैन है, जल्द मीटिंग करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
- देवेंद्र कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
------
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में मेरी बात हुई है। मैं देखता हूं कमेटी ने क्या रिपोर्ट दी है। सोमवार तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पिछली खंड स्तर की शिकायतों की जहां तक बात है उसके लिए संबंधित एसडीएम चेयरमैन होता हभै।
विज्ञापन

- महाबीर प्रसादख् एडीसी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें