फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रक से चूरापोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक से चूरापोस्त बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव बड़ोपल में मौजूद थी। सूचना मिली कि विकास कुमार निवासी धांगड़ ट्रक चालक का काम करता है, वह अपने ट्रक में कचरा डोडापोस्त लाकर गांव धांगड़ में बेचता है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी वह डोडा पोस्त लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने जीटी रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हिसार की तरफ से आ रहे ट्रक को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक घबरा गया और ट्रक को मोड़ने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम विकास व राकेश निवासी धांगड़ बताया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो केबिन में रखे कट्टे में से 11 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना सदर फतेहाबाद में इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें