फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिव नगर में सिरसा के व्यापारी के घर ईडी ने दी दबिश, 14 घंटे जांचे दस्तावेज

विज्ञापन
फतेहाबाद के ​शिवनगर में ईडी टीम की खड़ी गाड़ियां
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के शिव नगर में मंगलवार सुबह पौने 6 बजे सिरसा के व्यापारी रमेश अरोड़ा के घर ईडी की टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम की ये कार्रवाई देर शाम सात बजे तक चलती रही। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य बाहर नहीं जाने दिया और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने दिया गया। टीम ने करीब 14 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की और रात करीब 8 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि सिरसा में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने से जुड़े मामलों को लेकर ईडी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहले सिरसा पुलिस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। मंगलवार सुबह पंजाब नंबर की दो गाडिय़ों में शिव नगर में ईडी के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। टीम का नेतृत्व वेंकटेश अय्यर ने किया। बताया जा रहा है कि टीम जब पहुंची तो रमेश अरोडा, उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थे। घर के पहली मंजिल पर किरायेदार भी मौजूद था। लेकिन उन्हें भी बाहर नहीं आने दिया। लेकिन करीब एक घंटे बाद किराएदार को बाहर जाने दिया। घर के अंदर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। जिन्होंने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।
नहीं ली स्थानीय पुलिस की मदद

ईडी टीम की शिव नगर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का विषय रहा। लेकिन कार्रवाई का पुख्ता कारण क्या रहे इसको लेकर स्पष्ट नहीं हो पाया। यहां तक स्थानीय पुलिस को भी कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई और न ही मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें