फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सैटेलाइट की आंख बंद, खेतों में लगी आग नहीं दिख रही

Sun, 26 Apr 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में रात के अंधेरे में जल रहे फसल अवशेष। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला प्रशासन खेतों में फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने से लेकर किसानों पर रेड इंट्री दर्ज करने तक दावे करता है। पर इस रबी सीजन में निगरानी और सतर्कता देखिये कि दमकल विभाग को आग लगने की 110 शिकायतें मिलीं पर हरसेक को सैटेलाइट से एक भी जगह आग लगने की लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार गेहूं के फाने जलाने वाले किसानों पर निगरानी रखने के लिए आधुनिक तकनीक और सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है। कृषि विभाग का सैटेलाइट मॉनिटरिंग सिस्टम को एक भी आग लगने की लोकेशन प्राप्त नहीं हुई। जिले में इस बार अब तक 30 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और 100 एकड़ से अधिक फाने जलकर राख हो चुके हैं।
प्रशासन ने फाने जलाने से रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर टीमों का गठन किया था। इन टीमों का मुख्य काम गेहूं के फाने जलाने वाले किसानों पर पैनी नजर रखना और उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देना था। नियम के मुताबिक, फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ रेड एंट्री की जानी थी जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं और मंडियों में फसल बेचने में कठिनाई आती लेकिन निगरानी टीमें और सैटेलाइट दोनों ही इस सीजन में लोकेशन देने में विफल साबित हुए हैं।
विज्ञापन


केवल दमकल विभाग को मिली लोकेशन
जिले में अब तक 110 स्थानों पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। विभाग के पास सैटेलाइट के माध्यम से एक भी लोकेशन नहीं पहुंची है। अचरज की बात यह है कि जब दमकल की गाड़ियां खेतों में फसल अवशेष में लगी आग बुझा रही हैं और आसमान में धुआं छा रहा है तो सैटेलाइट को यह नजर क्यों नहीं आ रहा है। यह तकनीकी खामी है या डेटा को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।

30 एकड़ में फसल और 100 एकड़ में जले फाने
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने व आगजनी की 110 घटनाओं ने 30 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल, 100 एकड़ में गेहूं के फाने और तीन ट्रैक्टर और भूसा बनाने की मशीनों को नुकसान पहुंचाया है। आग से किसानों की मेहनत पर भी पानी फेरा है लेकिन सैटेलाइट को यह सब दिखाई ही नहीं दिया। इससे पता चल रहा है कि जिला प्रशासन पर्यावरण के संरक्षण को लेकर कितना सचेत है।

धान के सीजन में सैटेलाइट ने कई जगह खेतों में पकड़ी आग
धान के सीजन में सैटेलाइट ने हरसेक को जिले में 63 जगहों पर आग लगी होने की सूचना दी थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई किसानों के खिलाफ रेड इंट्री दर्ज की थी। इसके अलावा उन पर जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई की गई। विडंबना यह है कि धान के सीजन में सैटेलाइट को आग की लोकेशन नजर आती है लेकिन रबी सीजन में यह फिलहाल यह शून्य है।

:: जिले में खेतों में अभी तक आग लगने की कोई भी लोकेशन प्राप्त नहीं हुई है। इस बार प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जो भी किसान फसल अवशेष जलाएगा उसकी रेड एंट्री की जाएगी। कृषि विभाग को कोई लोकेशन मिलती है तो कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

- डाॅ. राजपाल, तकनीकी सहायक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें