फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडियों में रोजाना 3 लाख क्विंटल गेहूं की हो रही उठान

Sun, 26 Apr 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अंतिम चरण के साथ खरीद एजेंसियों ने फसल के उठान कार्य पर जोर दिया है। मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के 4 दिन और बचे हैं। अब रोजाना 3 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की उठान हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ठेकेदार की ओर से अनाज को गोदामों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी तेजी से हो रही है। इससे गेहूं की ढेरियों व बैगाें से अटी मंडियों और खरीद केंद्रों को राहत मिलने लगी है।
इस सीजन में गेहूं की कटाई का काम लगभग संपन्न हो चुका है। मंडियों में फसल की आवक कम होने लगी है जिसके चलते गेट पास कटने की संख्या में भी कमी आई है। अब लगभग रोजाना 1000 गेट पास जारी किए जा रहे हैं। जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक कुल 72,30,514 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। कुल आवक में से खरीद एजेंसियों ने 63,98,662 क्विंटल गेहूं खरीदा है। वहीं निजी व्यापारियों ने मात्र 740 क्विंटल गेहूं की ही खरीदारी की। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी केंद्रों को फसल बेची है।
विज्ञापन




उठान में तेजी की आवश्यकता



जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कुशल बूरा ने बताया कि अनाज मंडियों में गेहूं की उठान तेज करने के लिए ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उठान में आई इस तेजी से जहां मंडियों में नई फसल रखने के लिए जगह बन रही है वहीं किसानों का भुगतान भी समय पर होने लगा है।





:: अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में कमी आने लगी है। जिले की 7 मंडियों और 44 खरीद केंद्रों में लगे गेहूं की ढेरियों से तुलवाई करके बैग भरे जा रहे हैं और साथ ही उठान जारी है। उम्मीद है अगले तीन-चार दिनों में गेहूं के उठान का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें