फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत : नागरिक अस्पताल को 17, रतिया-टोहाना को 3-3 डॉक्टर मिले

Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक के बाहर लगी भीड़संवाद - फोटो : दुकान पर रखी मां दुर्गा की प्रतिमाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नए चिकित्सकों को अस्पताल आवंटित कर दिए हैं। जारी सूची के मुताबिक जिले को 23 नए मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। हालांकि जिले को 40 से ज्यादा चिकित्सक मिलने की उम्मीद थी।
इन 23 चिकित्सकों में 17 नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद में सेवाएं देंगे। वहीं 3-3 चिकित्सक रतिया और टोहाना के उप नागरिक अस्पताल में नियुक्त किए गए हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रोजाना 750 से 800 तक ओपीडी रहती है। ऐसे में यहां पर कम से 42 चिकित्सकों की जरूरत है, परंतु यहां पर 13 ही कार्यरत थे।
विज्ञापन

जिस कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती रहती थी। ऐसे में अब ये नए चिकित्सक मिलने से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
फिलहाल अस्पताल में हालात ये है कि विशेषज्ञों से इमरजेंसी में ड्यूटी करवाई जा रही है। वहीं उप नागरिक अस्पताल टोहाना और रतिया को मात्र तीन-तीन ही नए चिकित्सक अलॉट हुए हैं। इसके अलावा विभाग की तरफ से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को एक भी चिकित्सक नहीं मिला है।
सीएचसी और पीएचसी की चिकित्सकों को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है। जिले में चिकित्सकों के 173 पद स्वीकृत हैं लेकिन 83 ही कार्यरत हैं। इसमें भी करीब 20 चिकित्सक बिना बताएं अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में है विशेषज्ञों की कमी

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को नई सूची में कोई विशेषज्ञ नहीं मिला है। फिलहाल यहां पर फीजिशियन, आर्थो सर्जन, सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञों के पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा यहां पर माइक्रोबायोलोजिस्ट न होने से भी आरटीपीसीआर लैब बंद है। जो सूची जारी हुई है उसमें विशेषज्ञों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ज्वाइनिंग के बाद ही चिकित्सकों की विशेषज्ञता के बारे में स्थिति साफ हो पाएगी।
जिले के अस्पतालों को ये मिले हैं डॉक्टर

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद

डॉ. हेमंत सोनी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. दीक्षा

डॉ. अंकू अलीशा, डॉ. विमल कुमार, डॉ. जतिन कुमार

डॉ. अक्षय गिल, डॉ. दीपिका रानी, डॉ. राहुल कुमार

डॉ. सुमित कुमार, डॉ. दिशा, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. मनदीप गोरिया

डॉ. संदीप, डॉ. राहुल, डॉ. निकेतन, डॉ. राहुल



उप नागरिक अस्पताल टोहाना



डॉ. संजू, डॉ. राजेश, डॉ. दीपाली बंसल

-

उप नागरिक अस्पताल रतिया

डॉ. अमृत पाल, डॉ. योगिता, डॉ. पलक कंबोज

-

जिले में चिकित्सकों के पदों की स्थिति

जिले में मेडिकल ऑफिसर के कुल पद : 173

कितने जिले में डॉक्टर : 83

खाली पड़े पद : 90

जिले में नागरिक अस्पताल : 1

उप नागरिक अस्पताल : 2

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र : 05

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : 19
जिले को 23 चिकित्सक नए मिले हैं। इनके आने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है सीएचसी और पीएचसी के लिए जिले को और भी चिकित्सक मिल सकते हैं।

- डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें