फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फाइनल मैच जीत सनियाना ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, फतेहाबाद बना उपविजेता

Mon, 28 Oct 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में फुटबॉल प्रतियो​गिता में खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर स्थित एमएम कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को फतेहाबाद फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी हर्ष कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है, वहीं खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा उजागर होती है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को खेलों के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेलने से शरीर का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलने का मुख्य उद्देश्य यह रहता है कि हम नशे से बच सकें।
कोच गुलजार खान ने बताया कि सनियाना की टीम ने फतेहाबाद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फतेहाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही, क्लब की ओर से प्रथम आने वाली टीम को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर रही फतेहाबाद की टीम को ट्रॉफी व 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इन टीमों के बीच रहा मुकाबला
- रविवार को एमएम कॉलेज में आयोजित टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले गए। जिसमें से चार क्वार्टर फाइनल मैच, दो सेमीफाइनल व एक फाइनल मैच हुआ, पहले क्वार्टर फाइनल मैच टीम भोड़िया खेड़ा व टीम नंगल के बीच खेला गया, जिसमें टीम भोड़िया खेड़ा ने जीत दर्ज की, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच टीम फतेहाबाद व टीम धौलू के बीच खेला गया, जिसमें टीम फतेहाबाद ने जीत दर्ज की। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच टीम मानसा व टीम सनियाना के बीच खेला गया, जिसमें टीम सनियाना ने जीत दर्ज की।
चौथा क्वार्टर फाइनल मैच टीम फत्ता मलूका व टीम भूना के बीच खेला गया, जिसमें टीम फत्ता मलूका ने जीत दर्ज की। उसके बाद क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर चुकी टीमों के बीच सेमी फाइनल मुकाबला हुआ। पहला सेमीफाइनल मैच टीम फतेहाबाद व टीम भोड़िया खेड़ा के बीच हुआ, जिसमें टीम फतेहाबाद ने जीत दर्ज की गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच टीम सनियाना व टीम फत्ता मलूका के बीच हुआ, जिसमें टीम सनियाना ने जीत दर्ज की गई। फाइनल मैच टीम सनियाना व टीम फतेहाबाद के बीच हुआ जिसमें टीम सनियाना ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें