रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में खेले गए जीवा एंड युवी टाइगर्स ने चौहान सुपर स्ट्राइकर्स को हराकर जीत से आगाज किया। संदीप सोनू की 86 रन की पारी और एक विकेट के योगदान से टीम ने 228 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रतिया प्रीमियर लीग सीजन-2 के पहले मुकाबले जीवा एंड युवी टाइगर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए चौहान सुपर स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाए। जवाब में जीवा एंड युवी टाइगर्स ने आक्रामक शुरुआत की और 17.1 ओवर में 228 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
संदीप सोनू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 86 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया। मुकाबले में सरदार गुरचरण सिंह लाली और बिलासपुर से आए गोपाल बैंस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्य सम्राट, विस्की, प्रवीण, हैप्पी शर्मा, पिंडी, बुग्गी, रमन आदि माैजूद रहे।