फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से आ रही दूध की गाड़ियां पकड़ी, लिए सैंपल

Sun, 17 Jul 2016 01:26 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
दूध का सैंपल लेती स्‍वास्‍थ्‍य ‌‌विभाग की टीम।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ रोड पर नाकेबंदी की। साथ ही दुकानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ रोड पर नाका लगाकर दूध से भरी तीन गाड़ियों और दो बाइक रोक कर दूध के सैंपल लिए। इसके अलावा, नेहरू मार्केट में एक दुकान से सॉस के सैंपल लिए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि पंजाब से तीन गाड़ियों और दो बाइकों पर टोहाना में सप्लाई के लिए दूध लाया जा रहा है। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी को दी। पुलिस की टीम ने रेलवे ओवरब्रिज के पास नाका लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। सामने से आ रही दूध की तीन गाड़ियों और दो बाइक सवार को रोका। उनके पास दूध मिलने पर एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दूध के ड्रमों से सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

मिलावट मिली तो होगी कार्रवाई
एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि पंजाब के गांव घमूरघाट निवासी मनप्रीत व जगदीप चंद द्वारा बाइस पर दूध लाकर टोहाना में बेचा जा रहा है। इसी तरह जिला संगरूर के गेला गांव निवासी जगमीत सिंह, गांव अटारा निवासी तजिंद्र सिंह व नरवाना की अंश डायरी द्वारा पिकअप गाड़ियों से दूध लाया जाता है। इनके मिलावटी होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। अगर इस दूध में मिलावट पाई जाती है तो यह केस अतिरिक्त जिला उपायुक्त के पास भेजा जाएगा। उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें