फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समैन खेल परिसर बदहाल, खिलाड़ियों ने सुविधाओं की मांग उठाई

Fri, 28 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन में बने राजीव गांधी खेल परिसर में टूटे पड़े शौचालयसंवाद
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में बने राजीव गांधी खेल परिसर की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। परिसर में शौचालय जर्जर हाल में हैं और वॉलीबाल ग्राउंड पर लगे पोल भी काफी पुराने पड़ चुके हैं। यहां सुबह और शाम 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों श्यामबीर, अनिल, मोनी का कहना है कि उन्हें सहारा केवल ग्राम पंचायत से मिलता है। सरकारी स्तर से किसी भी तरह की मदद न मिलने के कारण खेल परिसर धीरे-धीरे बदहाली की ओर बढ़ गया है। वर्ष 2010 में नांगला रोड स्थित इस परिसर का निर्माण जिला परिषद के माध्यम से किया गया था। सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके अशोक तंवर ने 2012 में 17 लाख रुपये की ग्रांट से दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियां बनवाई थीं।
खिलाड़ियों राहुल, सोनू, गोई के अनुसार खेल परिसर में ग्राउंड से लेकर जिम तक की व्यवस्था होने के बावजूद हालत संतोषजनक नहीं है। जिम में कई मशीनें टूटी हुई हैं और लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई। शौचालयों की स्थिति इतनी खराब है कि उनका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि बेहतर शौचालय और जिम को दुरुस्त कर दिया जाए, तो अभ्यास में काफी सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों निकलेस, रणधीर ने कहा कि खेल विभाग की ओर से कोच की नियुक्ति हो जाए, तो प्रतिभाशाली युवा बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उनका मानना है कि उचित मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाएं मिलें, तो गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी समैन का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें