फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैंसर मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में ओपीडी शुरू, अभी सप्ताह में एक दिन बैठेंगे चिकित्सक

Fri, 28 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कैंसर ओपीडी शुरू करने को लेकर बैठक करते हुए चिकित्सक संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। प्रथम चरण में प्रत्येक शुक्रवार को ओपीडी रहेगी। डॉक्टर राहुल कैंसर मरीजों की जांच करेंगे और दवाई देंगे। अभी फिलहाल सप्ताह में एक दिन ओपीडी रहेगी, आगे इसे इसे तीन दिन करने की योजना है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन दूसरे चरण में नागरिक अस्पताल के मेल वार्ड में कैंसर डे केयर यूनिट शुरू करेगा। मरीजों को कीमोथरैपी करवाने के लिए रोहतक पीजीआई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन तैयारियां कर रहा है। विभाग की तरफ से जिले में दो चिकित्सकों डॉ. राहुल और पैथोलॉजिस्ट डॉ. भरत भूषण को ट्रेनिंग करवाई गई है। हालांकि विशेषज्ञ डॉ. भरत का तबादला हो चुका है।
-
रोहतक से रेफर होकर आएंगे मरीज
जिले में कैंसर मरीजों के लिए फिलहाल कोई सुविधा नहीं है। मरीजों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल या फिर रोहतक पीजीआई और चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। यहां तक मरीज पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर जा रहे हैं। अधिकारियों की माने तो कैंसर मरीजों का मुख्य तौर पर उपचार रोहतक पीजीआई से शुरू होगा। इसके बाद मरीजों की कीमोथेरेपी और अन्य उपचार जिला मुख्यालय के कैंसर डे केयर में हो पाएगा। कैंसर की आखिरी स्टेज में मरीज को दर्द की गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ता है, ऐसे में मरीज को समय पर उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन

-
हर साल बढ़ रहा है कैंसर मरीजों का आंकड़ा
वर्ष कुल
2013-14 36
2014-15 96
2015-16 148
2016-17 204
2017-18 209
2018-19 234
2019-20 262
2021-22 308
2022-23 371
2023-24 461
2024-25 471
नोट : बस पास के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आए आवेदनों का आंकड़ा है।
-
कैंसर के ये हैं प्रमुख लक्षण
- अत्यधिक थकान होना।
- बेवजह वजन घटना
- कमजोरी आना।
- शरीर के किसी हिस्से में फोड़ा या गांठ होना।
-खांसी और सीने में दर्द होना।
-कूल्हे या पेट में दर्द होना।
-महिलाओं को पीरियड्स में तकलीफ होना।
-
कैंसर मरीजों के लिए सप्ताह में एक दिन के लिए ओपीडी सुविधा शुरू हुई है। इसके आगे बढ़ाने की भी योजना है ताकि मरीजों को राहत मिल सके। जल्द डे केयर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें