फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बारिश के कारण भीगी अनाज मंडी में रखी धान की बोरियां, निजी खरीद के लिए किसानों को करना पड़ेगा इंतजार

Tue, 28 Nov 2023 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में अनाज मंडी में अभी भी बाढ़ ग्रस्त इलाके की धान आ रही है, जो बारिश के कारण भीग गई और धान की फसल में नमी बढ़ गई है। जिसके चलते किसानों को धान बेचने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बारिश में भीगा धान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में सोमवार शाम को आई बारिश के कारण अनाज मंडियों में धान की बोरियां भीग गई। इसके अलावा खुले में पड़े होने के कारण धान की ढेरियां भी भीगी हैं। इस कारण अब धान की निजी खरीद के लिए भी किसानों को और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


किसानों पर दोहरी मार
बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं के कारण फतेहाबाद में धुंध तो नहीं छाई, लेकिन ठंड बढ़ गई है। फतेहाबाद में सुबह का तापमान 18 डिग्री सेलियस तक पहुंच गया। सूरज निकलने के बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया। यह बारिश गेहूं से लेकर हर प्रकार की फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। वहीं, दूसरी और अनाज मंडी में अभी भी बाढ़ ग्रस्त इलाके की धान आ रही है, जो बारिश के कारण भीग गई और धान की फसल में नमी बढ़ गई है। जिसके चलते किसानों को धान बेचने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

सरकारी खरीद बंद होने से किसान परेशान
गौरतलब है कि धान की सरकारी खरीद 25 नवंबर से बंद हो चुकी है और किसान पहले से परेशान थे। अब उनको धान सुखाने के लिए और समय चाहिएगा। सरकारी खरीद बंद होने के बाद निजी खरीदारों को बेचने पर किसानों को 400 रुपये से लेकर 900 रुपये तक प्रति क्विंटल नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें