फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जन्मदिन पर भी सीमा पर डटा हुआ है सचिन

Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सौरभ लॉयल खाबड़ा कलां।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति नागरिकों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में जिले के उन परिजनों की चिंता बढ़ गई है, जिनके बेटे या बेटी देश की रक्षा के लिए सीमा पर दुश्मनों के सामने सीना तानकर खड़े हैं।
विज्ञापन

गांव खाबड़ा कलां के सौरभ लॉयल ने बताया कि उनका भाई सचिन लॉयल वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। मेरा भाई सीमा पर है, यह सोचकर थोड़ी चिंता तो होती है, लेकिन जब मैं यह देखता हूं कि वह देश की रक्षा में अपना फर्ज निभा रहा है तो मेरी छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। वह हमेशा कहता है कि देश सबसे पहले है। वीरवार को उनका जन्मदिन भी है। सचिन की शादी मार्च 2024 में हुई है।
बेटे से कहा है- तुम्हारी प्राथमिकता देश है, उनके सम्मान को ठेस मत पहुंचने देना
मेहूवाला गांव निवासी जोगिंद्र बताते हैं कि उनका बेटा रवि पिछले 14 वर्षों से देश की रक्षा कर रहा है। मुझे इस बात का गर्व है कि उसने मातृभूमि की रक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता रखी है। रवि के दो बच्चे हैं। हमारे गांव से दो सैनिक देश की रक्षा के लिए बलिदान दे चुके हैं। हमने बेटे को कह रखा है, किसी भी हालत में देश की सम्मान को ठेस मत पहुंचने देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें