टोहाना। शहर के बीचों-बीच चंडीगढ़ रोड एवं रेलवे रोड के मध्य स्थित वार्ड नंबर 5 शहर का अति महत्वपूर्ण वार्ड होने के पश्चात भी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां पर तीन चिकित्सालय, जैन समाधि, तेरापंथ भवन तथा कुटिया मानसरोवर जैसे धार्मिक स्थल होने के पश्चात भी वार्ड में अनेक समस्याएं हैं।
सरकार तथा प्रशासन समस्याओं के प्रति गंभीर न होने के कारण नागरिकों को एवं वार्ड वासियों को अनेक असुविधाओं का हर समय सामना करना पड़ता है। वार्ड नंबर 5 में अधिकतर प्रेम नगर का क्षेत्र है।
वार्ड निवासियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और कचरा उठान भी समय पर नहीं हो रहा है। यहां तक डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर भी मनमर्जी की जा रही है।