फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक सगाई करके 80 लाख दहेज लिया, लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ा, नहीं लौटाए 27 लाख रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब निवासी युवक द्वारा तलाक दिए बिना धोखाधड़ी से दूसरी शादी के लिए सगाई करके लाखों रुपये का दहेज हड़पने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों को तलाक न होने का पता चलने पर रिश्ता तोड़ दिया और दहेज में दिए 80 लाख 50 हजार रुपये मांगे तो उसमें से 27 लाख रुपये नहीं लौटाए। मामले में शहर पुलिस ने युवती के भाई मसीतांवाली निवासी युवक की शिकायत पर आरोपी पंजाब के संगरूर निवासी जश्नदीप सिंह व उसके पिता हरमिंद्र सिंह, हरविंद्र कौर के खिलाफ धोखाधड़ी व दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में युवती के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की सगाई पंजाब के संगरूर निवासी जश्नदीप सिंह के साथ हुई थी। सगाई के समय बताया गया था कि जश्नदीप सिंह का पहले तलाक हो चुका है। सगाई के दौरान परिवार की तरफ नकदी और सोने के जेवरात दिए। करीब 80 लाख 50 हजार का सामान दिया गया। जब शादी को लेकर तैयारियां शुरू की तो पता चला कि लड़के का पहले तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद दोनों परिवारों की बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद आरोपी परिवार ने 53 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन 27 लाख रुपये नहीं लौटाए। फिलहाल मामले में शहर पुलिस ने आरोपी हरमिंद्र सिंह, हरविंद्र कौर व उनके बेटे जश्नदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रविंद्र का कहना है कि मामले में युवती के भाई की तरफ से शिकायत आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें